Press "Enter" to skip to content

वज्रपात के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार मौसम सेवा केंद्र ने चेतावनी अलर्ट जारी किया है. अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

अगले 24 घंटे के दौरान अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, लखीसराय, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नवादा, पटना, रोहतास, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा और वैशाली जिलों के अधिकांश भागों में मध्यम से भारी स्तर की वर्षा होने का पूर्वानुमान है.

बिहार मौसम सेवा केंद्र ने 23 जुलाई से अगले तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगुसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजेफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पश्चिमी, चंपारण, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, वैशाली और पूर्वी चंपारण में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दो दिनों बाद बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. दक्षिणी बिहार के गया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल में गुरुवार से भारी बारिश का दौर शुरू होगा, जो 28 जुलाई तक जारी रह सकता है. इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और ठनका गिरने की आशंका भी है.

मौसम विभाग ने चेतावनी अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आसमान में शुक्रवार से बादल छाएंगे और एक-दो स्थानों पर बारिश के साथ ठनका गिरने की संभावना है. बारिश के दौरान आकाशीय बिजली से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर शरण लें, इसके साथ ही बिजली के उपकरणों से दूर रहें, और खुले स्थानों से बचें.

Share This Article
More from ARWALMore posts in ARWAL »
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BANKAMore posts in BANKA »
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BHOJPURMore posts in BHOJPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from BUXARMore posts in BUXAR »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from JAMUIMore posts in JAMUI »
More from JEHANABADMore posts in JEHANABAD »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MADHUBANIMore posts in MADHUBANI »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NAWADAMore posts in NAWADA »
More from NewsMore posts in News »
More from ROHTASMore posts in ROHTAS »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SHEIKHPURAMore posts in SHEIKHPURA »
More from SHEOHARMore posts in SHEOHAR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *