Press "Enter" to skip to content

बिहार विधानसभा की सभी सीटों पर निर्दलीय गौ भक्त प्रत्याशी उतारेंगे शंकराचार्य

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद किया है। उन्होंने गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकाली है। वे बिहार में सभी विधानसभा क्षेत्रों में गौ भक्त प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारेंगे।

उन्होंने कहा है कि बिहार में गौ भक्त विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। शंकराचार्य गौ भक्तों का चुनाव प्रचार करेंगे। वे गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए गौ भक्तों के लिए मतदान करने की अपील करेंगे।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज जी ने कहा कि “सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे। गौ रक्षा हमारी आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि यह हमारे समाज और संस्कृति की भी आधारशिला है।” उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ रक्षा को लेकर स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों।

शंकराचार्य जी ने बताया कि हम सभी राष्ट्रीय पार्टी के दिल्ली कार्यालय पर गये और पूछा कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए अपना पक्ष लोक सभा सदन में रखिए और अपने पक्ष को हमें बताइए। लेकिन अभी किसी भी राजनीतिक दल ने अभी तक अपना पक्ष गौ माता के विषय में नहीं बताया। इसलिए अब मजबूरी में हमें बिहार विधानसभा चुनाव में गौ भक्त प्रत्याशी उतारना पड़ रहा है।

शंकराचार्य जी ने यह भी घोषणा की कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में सभी विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे। उन्होंने कहा कि नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद औपचारिक रूप से यह बताया जाएगा कि कौन-कौन उम्मीदवार उनके तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। उक्त जानकारी शंकराचार्य जी महाराज के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने दी है

Share This Article
More from ARRAHMore posts in ARRAH »
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from KISHANGANJMore posts in KISHANGANJ »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from SAHARSAMore posts in SAHARSA »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *