Press "Enter" to skip to content

बिहार के भ्रष्टाचार में चूहों की जिम्मेदारी बहुत बड़ी

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने अपनी बिहार अधिकार यात्रा के दौरान नीतीश सरकार की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि राज्य में जितने भ्रष्टाचार होते हैं, उनका ठीकरा चूहों पर फोड़ा जाता है और मंत्री बेदाग बच जाते हैं। यादव ने एक सोसल प्लेटफार्म पर लिखा है कि पिछले 20 वर्षो से सरकार अपने भ्रष्टाचार की जिम्मेदारी चूहों पर डालती आई है। उन्होंने कहा कि शराब, बांध, अस्पताल, पुल, पुलिया और राहत कार्य मे हुए घोटाले चूहों की वजह से हुए और सरकार अपने मंत्रियों को क्लीन चिट दे देती है।

राजद नेता ने कहा कि सरकारी भ्रष्टाचार में चूहों की भागीदारी की एक लंबी सूची है। उन्होंने कहा कि याद कीजिये एक बार करीब 9 लाख लीटर जब्त की हुई शराब पुलिस थानों से गायब हो गयी और ऐसा माना गया कि उसे चूहे पी गये। यादव ने कहा कि एक समय पुल और पुलियों के गिरने से बिहार बदनाम हो रहा था लेकिन बाद में पता चला कि 7819 करोड़ के 113 पुल और पुलिया सरकारी भ्रष्टाचार की वजह से नही बल्कि चूहों के कतरने से गिरे थे।

उन्होंने कहा कि हद तो तब हुई जब पता चला कि बिहार के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती नवजात शिशु की उंगलियां भी चूहों ने कतर दी थी। एक मामले में पोस्टमार्टम के लिए रखे शव की आंखें भी चूहों ने निकाल ली थी। तेजस्वी यादव ने कहा कि चूहों की कहानी बहुत लंबी है। उनकी वजह से जलसंसाधन विभाग में भी हजारों करोड़ का नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत सामग्री का करोड़ों का सामान भी चूहे खा गए और जनता मन मसोस कर रह गयी। उन्होंने कहा कि बिहार के भ्रष्टाचार में चूहों की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है लेकिन एनडीए सरकार के एक मंत्री तो भ्रष्ट चूहों को ही खा जाते हैं।

तेजस्वी यादव अपने बिहार अधिकार यात्रा के दौरान राज्य के अलग अलग क्षेत्रों, विभागों में चल रहे भ्रष्टाचार की बात करते हैं और नीतीश कुमार के सुशासन पर सवाल उठाते हैं। बिहार की राजनीति में चूहों पर चर्चा कोई नई बात नही है, लेकिन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इशारा दे दिया है कि सत्ता पक्ष अगर जंगल राज की बात करेगा तो उनकी तरफ से सरकारी भ्रष्टाचार में चूहों की भूमिका की बात बीच बीच मे आती रहेगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CHHAPRAMore posts in CHHAPRA »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JEHANABADMore posts in JEHANABAD »
More from KAIMOORMore posts in KAIMOOR »
More from KHAGARIAMore posts in KHAGARIA »
More from KISHANGANJMore posts in KISHANGANJ »
More from LAKHISARAIMore posts in LAKHISARAI »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MADHUBANIMore posts in MADHUBANI »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from RAXAULMore posts in RAXAUL »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SHEOHARMore posts in SHEOHAR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *