ओटीटी प्लेटफार्म में धूम मचाने वाली वेब सीरीज ‘पंचायत’ का चौथा सीजन पूर्व में कई घोषणा से एक सप्ताह पहले 24 जून 2025 रात 12 बजे को सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगा।

जानकारी हो कि निर्माताओं ने पंचायत सीजन 4 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। द वायरल फीवर द्वारा बनाई गई इस कॉमेडी-ड्रामा सीरीज में एक बार फिर रघुबीर यादव, जितेंद्र कुमार और नीना गुप्ता दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। इसके पहले इसे 30 जून को सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने की बात कही गई थी।



पहले तीन सीजनों की शानदार सफलता के बाद, जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव इस नए सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। जानकारी हो कि इस सुपरहिट पॉलिटिकल ड्रामा की शूटिंग मध्य प्रदेश के महोदिया गांव में एक पंचायत कार्यालय में की गई है।



कहानी में गांव में होने वाले पंचायत चुनाव के बीच, प्रधान और भूषण की टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने की पूरी कोशिश करती हैं। अभिषेक समेत सभी का भविष्य दांव पर है।


चंदन कुमार द्वारा लिखित और दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित यह वेब सीरीज एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक दूरदराज गांव फुलेरा में पंचायत सचिव के रूप में काम शुरू करता है।


नया सीजन पंचायत सीजन 3 के क्लिफहैंगर से शुरू होता है और जितेंद्र कुमार के सचिव जी से ध्यान हटाकर नीना गुप्ता की मंजू देवी पर केंद्रित होता है। गांव में बढ़ते तनाव के बीच, सचिव जी और सानविका के किरदार रिंकी की प्यारी केमिस्ट्री भी देखने को मिलेगी।





































































Be First to Comment