Press "Enter" to skip to content

दरभंगा से दिल्ली उड़ने के लिए बिहार में पहली उड़ान सेवा शुरू

नयी विमानन कंपनी अकासा ने दरभंगा- दिल्ली रूट पर विमान सेवा की शुरुआत की। कंपनी की ओर से बिहार में यह पहली उड़ान सेवा है।

दिल्ली व दरभंगा एयरपोर्ट पर उदघाटन कार्यक्रम हुआ। दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्री केआरएम नायडू, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा व स्थानीय सांसद गोपालजी ठाकुर ने दीप जलाकर उड़ान सेवा का उद्घाटन किया।

संजय कुमार झा ने कहा कि नई उड़ान से मिथिला और बिहार के लोगों के लिए हवाई सफर और सुगम होगा। प्रदेश में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

मिथिला समेत बिहार के विकास को मिलगी नई गति- संजय सरावगी दरभंगा एयरपोर्ट पर भूमि व राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने नई उड़ान सेवा का शुभारंभ किया। मंत्री ने प्रथम यात्री को बोर्डिंग पास सौंपते हुए बधाई दी।

मंत्री ने कहा कि यह उड़ान सेवा दरभंगा और नई दिल्ली के बीच आवागमन को और अधिक सहज, सुगम और सुलभ बनाएगी। इससे मिथिला समेत बिहार के विकास को नई गति मिलेगी।

समय से आठ मिनट पहले दिल्ली से दरभंगा पहुंचा फ्लाइट दिल्ली से उड़ा अकासा का विमान क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10.55 बजे से आठ मिनट पहले ही सुबह 10.47 बजे दरभंगा हवाइ अड्डा पर लैंड कर गया।

वहीं दिल्ली के लिये फ्लाइट क्यूपी 1406 सुबह 11.58 बजे यात्रियों को लेकर यहां से रवाना हुआ। विमान के सभी सीट फूल बताये गये। पहली बार दिल्ली रूट पर तीन विमानन कंपनी इंडिगो, स्पाइसजेट व अकासा ने सर्विस दी।‌ इस रूट पर पैसेंजरों को अब बेहतर विकल्प के साथ- साथ किफायती दर पर टिकट उपलब्ध होने की संभावना बन गयी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from KISHANGANJMore posts in KISHANGANJ »
More from MADHEPURAMore posts in MADHEPURA »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from SAHARSAMore posts in SAHARSA »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from TravelMore posts in Travel »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »
More from What's NewMore posts in What's New »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *