Press "Enter" to skip to content

Bihar Weather Alert: बिहार के 16 जिलों में बारिश के आसार, अन्य इलाकों में बढ़ा तापमान

बिहार में गुरुवार को मौसम मिला-जुला रहेगा। उत्तर बिहार के 15 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं, दक्षिणी बिहार में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। राजधानी पटना समेत 18 जिलों में बीते 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ जगहों पर गुरुवार को भारी बारिश की आशंका है।

इसके अलावा पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया और कटिहार जिले के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

बीते 24 घंटे के भीतर पटना समेत सूबे के 18 जिलों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई। पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले 48 घंटों के भीतर तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तरी पंजाब से मणिपुर, उत्तर हरियाणा, यूपी, बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय की ओर बढ़ रही है। इसके प्रभाव से उत्तर बिहार में बारिश संबंधी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते 24 घंटे के भीतर किशनगंज के बहादुरगंज में सर्वाधिक 23.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। पूर्णिया के अमौर में 19.2 मिलीमीटर पानी गिरा।

 

Share This Article
More from ARARIAMore posts in ARARIA »
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BANKAMore posts in BANKA »
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »
More from BHOJPURMore posts in BHOJPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CHHAPRAMore posts in CHHAPRA »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from JAMUIMore posts in JAMUI »
More from KHAGARIAMore posts in KHAGARIA »
More from MADHEPURAMore posts in MADHEPURA »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from SAHARSAMore posts in SAHARSA »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *