पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 20 और 21 जुलाई को बिहार के कई जिलों में अत्यधिक बारिश होने के आसार हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्ट चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सारण, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और दरभंगा जिले में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है.



मौसम विभाग ने बताया कि लगातार बारिश से बिहार में बहने वाली नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. गंगा, कोसी, फल्गु, गंडक समेत बिहार की सभी नदियां उफान पर हैं.



कई जिलों के डीएम द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार बिहार के 25 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा है. इसमें पटना, कटिहार, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, बक्सर, गया, मुजफ्फरपुर शामिल हैं.

































































Be First to Comment