Press "Enter" to skip to content

खुशखबरी! चार-चार वंदे भारत चलेंगी मुजफ्फरपुर से

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या जल्द ही बढ़ सकती है। मुजफ्फरपुर जंक्शन से एक नहीं, चार वंदे भारत ट्रेनों के संचालन की संभावना पर रेलवे ने गंभीरता से काम शुरू कर दिया है।

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) ने सोनपुर मंडल को स्टेशन स्तर पर फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा सौंपा है। इस रिपोर्ट के जरिए यह आकलन किया जाएगा कि वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन व्यावसायिक रूप से कितना सफल हो सकता है।

अगर यह रिपोर्ट सकारात्मक रही, तो बिहार को हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की सौगात जल्द मिल सकती है। इससे राज्य के प्रमुख शहरों से देश के बड़े केंद्रों तक तेज़, आरामदायक और आधुनिक रेल सेवा का सपना साकार हो सकता है।

स्टेशन के वाणिज्य और ऑपरेटिंग विभाग के अधिकारी यात्रियों से राय लेकर आंकड़े जुटा रहे हैं। यह रिपोर्ट गोपनीय रूप से तैयार की जाएगी ताकि निष्पक्षता बनी रहे। इसमें देखा जाएगा कि कितनी मांग है, किन रूटों पर ज्यादा यात्री हैं और इन ट्रेनों के संचालन से अन्य ट्रेनों पर क्या असर पड़ेगा।

मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली, हावड़ा, न्यू जलपाईगुड़ी और वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। अब रेलवे बोर्ड ने उस पर तेज़ी से काम शुरू करते हुए फिजीबिलिटी रिपोर्ट मंगाई है। स्टेशन प्रबंधन को 15 दिनों के भीतर यह रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजनी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from RAXAULMore posts in RAXAUL »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from TravelMore posts in Travel »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »
More from What's NewMore posts in What's New »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *