Press "Enter" to skip to content

आवेदन दिया पर नहीं बनी डिग्री

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के अतिथिगृह में साेमवार काे छात्र संवाद का आयोजन किया गया.अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो.आलोक प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित छात्र संवाद में डिग्री व अन्य समस्याओं को लेकर पहुंचे विद्यार्थियों ने अपनी समस्याएं रखीं।

वैशाली से पहुंचे दीपक कुमार ने बताया कि स्नातक सत्र 2016-19 में उत्तीर्ण होने के बाद उन्होंने 23 सितंबर 2023 को डिग्री के लिए ऑनलाइन आवेदन किया. इसके बाद 30 जुलाई 2024 और इसके बाद एक बार और विश्वविद्यालय में इसकी पावती जमा कराई, लेकिन इसके बाद भी अबतक डिग्री नहीं मिली. कई अन्य छात्रों ने भी डिग्री के लिए आवेदन करने के बाद चक्कर लगाने की बात कही.

उप परीक्षा नियंत्रक डॉ रेणु बाला ने आश्वासन दिया कि 20 दिनों के बाद डिग्री का स्टेटस देख लें. डिग्री बनकर कॉलेज में जाएगी. वहीं से प्राप्त कर सकेंगे. यदि किसी कारण से डिग्री नहीं बनी तो इसका कारण डिग्री सेक्शन से पता कर सकेंगे.

पीजी सत्र 2023-25 की एमडीडीएम कॉलेज की एक छात्रा ने परिणाम पेंडिंग होने की शिकायत की. नामांकन से चूक जाने पर आवेदन लेकर पहुंचे विद्यार्थियों ने आक्रोश जताया. अधिकारियों ने समझाकर उन्हें शांत कराया.

छात्र संवाद के दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ सुबालाल पासवान, डॉ अमर बहादुर शुक्ला समेत परीक्षा विभाग के कर्मचारी मौजूद थे.

Share This Article
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from KISHANGANJMore posts in KISHANGANJ »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MADHEPURAMore posts in MADHEPURA »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from RAXAULMore posts in RAXAUL »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *