अंतरिक्ष में सफलता पाकर पृथ्वी पर लौटने वालीं भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का नाम इस समय दुनियाभर में छाया हुआ है। 9 महीने तक अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद आखिरकार सुनीता विलियम्स स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान में पृथ्वी पर लौट आई हैं।

उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चे हो रहे हैं। एक ओर जहां दुनियाभर में उनकी वापसी का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं उनका परिवार उन्हें वापस पाकर बेहद खुश है। सुनीता विलियम्स के पति माइकल जे. विलियम्स उनके सबसे बड़े सपोर्टर हैं। वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।




Be First to Comment