Press "Enter" to skip to content

3.5 बिलियन अकाउंट्स के मोबाइल नंबर ऑनलाइन लीक

इंस्टेंट मैसेजिंग की दुनिया में छाई WhatsApp ने यूजर्स के लिए बड़ा सुरक्षा खतरा खड़ा कर दिया है। हाल ही में सामने आया है कि ऐप के लगभग 3.5 बिलियन अकाउंट्स के मोबाइल नंबर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। यानि, दुनिया के हर बड़े और छोटे WhatsApp यूजर का नंबर अब ऑनलाइन पहुंचा हुआ है। इस लीक का कारण कोई हैकर अटैक नहीं, बल्कि WhatsApp की पेरेंट कंपनी Meta की पुरानी लापरवाही है।

रिसर्चर्स का कहना है कि यह खामी साल 2017 से मौजूद थी, और तब से इसे नजरअंदाज किया गया। University of Vienna के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने सिर्फ आधे घंटे में अमेरिका के 3 करोड़ से ज्यादा नंबर हासिल कर लिए थे। हालांकि उन्होंने इस डेटा को सुरक्षित रूप से डिलीट कर दिया और Meta को सूचित किया।

विशेषज्ञ इस सुरक्षा गड़बड़ी को “simple” यानी आसान समस्या बताते हैं, लेकिन उनका कहना है कि अगर हैकर्स को इस का पता लगता तो यह इतिहास का सबसे बड़ा डेटा लीक बन सकता था। दरअसल यह खामी WhatsApp के नंबर वेरिफिकेशन प्रोसेस में है। जब हम किसी का नंबर अपने फोन में सेव करते हैं, ऐप यह पता कर लेता है कि वह यूजर WhatsApp इस्तेमाल करता है या नहीं। इस प्रक्रिया में सेंध लग सकती है, जिससे लाखों नंबर आसानी से एक्सेस किए जा सकते हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *