Press "Enter" to skip to content

मैथिली भाषा अब आपको एयरपोर्ट पर भी सुनाई देगी

मोबाइल और रेलवे स्टेशन के बाद अब एयरपोर्ट पर भी अंग्रेजी हिंदी के साथ मैथिली सुनने को मिलेगी। नागर विमानन मंत्रालय ने दरभंगा एयरपोर्ट पर मैथिली भाषा में भी उद्घोषणा करने का निर्देश दिया है।

मंत्रालय के इस निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मिलकर उन्हें धन्यवाद कहा है।

सरकार के इस फैसले से न केवल यात्रियों को अपनी भाषा में बातों को समझने का अवसर मिलेगा, बल्कि मैथिली भाषी युवा को रोजगार के नये अवसर भी उपलब्ध होंगे।

मिथिला के लोगों की मांग को पूरा करते हुए नयी विमानन कंपनी आकासा की सेवा दरभंगा एयरपोर्ट से शुरू करने के लिए भी गोपाल जी ठाकुर ने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को बधाई दी।

इस उड़ान से उत्तर बिहार के यात्रियों को सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘चप्पल के साथ हवाई यात्रा’ के सपने को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

दरभंगा एयरपोर्ट से अकासा एयरलाइन की उड़ान सेवा 4 अप्रैल से शुरू हुई है। इसकी शुरुआत केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर हरी झंडी दिखाकर की।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MADHUBANIMore posts in MADHUBANI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SHEOHARMore posts in SHEOHAR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from StyleMore posts in Style »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *