नेपाल की राजनीति में बड़ा मोड़ सामने आया है। भारत विरोधी सोच रखने वाले काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेंद्र शाह उर्फ बालेन को राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने आगामी आम चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

देश में आम चुनाव 5 मार्च को होने हैं। काठमांडू महानगरपालिका के महापौर बालेंद्र शाह को राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया।


बालेंद्र शाह को बालेन के नाम से भी जाना जाता है। इससे पहले, बालेन और आरएसपी ने नेपाल आम चुनाव मिलकर लड़ने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।


रातभर चली लंबी बातचीत के बाद हुए सात सूत्री समझौते के तहत 35 वर्षीय बालेन को संसदीय दल का नेता एवं प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया।


जबकि रबी लामिछाने भंग हो चुकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) में चौथी सबसे बड़ी पार्टी आरएसपी के अध्यक्ष बने रहेंगे।
















Be First to Comment