Press "Enter" to skip to content

प्रोफेसर पति की आंखों के सामने शिक्षिका पत्नी की चली गई जान, देखने वाले हैरान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक सरकारी शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

यह घटना तुर्की थाना क्षेत्र के मधौल बाईपास के समीप मैदापुर रैयती एनएच की है। मृतका की पहचान माधोपुर सुस्ता निवासी सीता देवी के रूप में हुई है, जो मरवन स्थित विद्यालय में बतौर शिक्षिका कार्यरत थीं। हादसे में उनके पति आदित्य प्रकाश घायल हुए जो कि एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं।

बताया जा रहा है कि शिक्षिका अपने पति आदित्य प्रकाश के साथ स्कूटी से जा रही थीं। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को उस समय टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षिका सड़क पर जा गिरीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत फरार हो गया।

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सीता देवी को करीब छह माह पूर्व ही नौकरी मिली थी। उनके दो पुत्र हैं। वहीं इस हादसे ने दो बच्चों के सिर से उनकी मां का साया छीन लिया। पूरे परिवार में मातम पसर गया है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *