बिहार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने राजधानी पटना के दरोगा राय पथ स्थित सिख हेरिटेज भवन परिसर से दो अत्याधुनिक कैरावैन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पर्यटन विभाग की यह पहल राज्य में लग्ज़री और अनुभव आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर मानी जा रही है।


इस अवसर पर पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिये कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर कार्य कर रही है।


पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने बताया कि बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने इन दोनों कैरावैन बसों की खरीद लगभग दो करोड़, 18 लाख रुपये की लागत से की है।


प्रत्येक कैरावैन में आठ यात्रियों के बैठने की क्षमता है, जबकि चार स्लीपर बेड की व्यवस्था भी की गई है, जो दो परिवारों के आरामदायक और सुरक्षित सफर के लिये पर्याप्त है।
























Be First to Comment