बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनके फैंस को एक शानदार तोहफा मिला है. डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख खान की नई फिल्म ‘किंग’ का फर्स्ट लुक वीडियो शेयर कर दिया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर मचा दिया है.

पिछले कई दिनों पहले सिद्धार्थ आनंद ने “टिक टॉक टिक टॉक”, फिर “Remember”, “There is”, “only” और लास्ट में “one” कैप्शन के साथ ट्वीट शेयर कर रहे थे, जो लोगों की उत्सुकता को तेज कर रहा था. हालांकि अब शाहरुख के बर्थडे पर इस सस्पेंस से पर्दा उठ गया है.

कुछ दिन पहले जब फैन ने पूछा कि ‘किंग’ की कोई झलक कब दिखेगी, तो शाहरुख ने सिद्धार्थ आनंद को टैग करते हुए लिखा, “@justSidAnand कुछ दिखा दो आखिर! फैंस और मैं दोनों थक गए हैं गेसिंग गेम खेलते-खेलते… आप ‘Remember’ और ‘There is’ बोलकर क्या छेड़ रहे हो?” उनके इस बात से साफ हो गया था कि कोई बड़ा सरप्राइज आने वाला है.




































Be First to Comment