टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से ठीक पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम चयन से जुड़े कुछ अहम फैसलों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान कई बार ऐसे मुश्किल फैसले लेने पड़े, जिनसे कुछ खिलाड़ी खुश नहीं थे। सूर्यकुमार ने स्पष्ट किया कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर उन्होंने कई रणनीतिक फैसले लिए, जिनका मकसद सिर्फ टीम को जीत के करीब पहुंचाना था।

इन फैसलों में सबसे ज्यादा चर्चा अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने को लेकर हुई। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम के अंदर कई बड़े फैसले लेने पड़े। उन्होंने बताया कि कप्तान और कोच मिलकर टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ संयोजन तय करते हैं।



सूर्यकुमार ने कहा, ‘कठिन फैसले मैं और गौतम गंभीर मिलकर लेते हैं। अक्षर खुश नहीं थे जब उन्हें ड्रॉप किया गया, लेकिन क्रिकेट में ऐसा होता है। हम हमेशा खिलाड़ियों को कारण बताते हैं ताकि टीम में पारदर्शिता बनी रहे।’ सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले टीम मैनेजमेंट ने बड़ा फैसला लेते हुए उपकप्तान अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया था।



दरअसल, नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच में वॉशिंगटन सुंदर को मौका देने के बाद टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी उसी संयोजन के साथ उतरने का फैसला किया। हालांकि यह रणनीति भारत के लिए सफल नहीं रही और टीम को उस मैच में 76 रन से हार का सामना करना पड़ा।





























Be First to Comment