कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपने हाल ही में खरीदे गए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने केकेआर को निर्देश दिया कि वह सुरक्षा और राजनीतिक कारणों की वजह से मुस्ताफिजुर को टीम से बाहर करे।

केकेआर ने IPL 2026 की मिनी नीलामी में मुस्ताफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, उन्हें एक भी गेंद फेंकने का मौका नहीं मिला। आमतौर पर IPL में खिलाड़ी खरीदे जाने के बाद उस रकम को फ्रेंचाइजी के पर्स में लॉक कर दिया जाता है। लेकिन इस मामले में BCCI के निर्देश के तहत राशि वापस फ्रेंचाइजी को मिल जाएगी।


बीसीसीआई ने कहा कि इस तरह की असाधारण परिस्थिति, जिसे ‘फोर्स मेज्योर’ कहा जाता है, फ्रेंचाइजी को कॉन्ट्रैक्ट पूरा करने के लिए बाध्य नहीं करती। इसके चलते केकेआर के पास अब रिप्लेसमेंट खिलाड़ी लेने के लिए पूरा बजट उपलब्ध होगा।


भारत-बांग्लादेश के बीच खराब राजनीतिक और सुरक्षा हालात हैं। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिन्दुओं की सुरक्षा को लेकर भारत ने चिंता जताई है।


हाल ही में बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या की घटनाओं के बाद आईपीएल 2026 में किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी की भागीदारी पर सवाल उठने लगे थे। केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान तक इस आलोचना की खबर पहुंची थी।



















Be First to Comment