मुजफ्फरपुर। शहर स्थित Om Skating Academy ने रविवार को अपना तीसरा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर अकादमी द्वारा बच्चों के बीच भव्य स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 4–6 वर्ष आयु वर्ग में ईशान भारद्वाज प्रथम, रुद्र कुमार द्वितीय तथा आर्य वीर एवं अंवित केडिया संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। 6–8 वर्ष वर्ग में दीवम नथनी प्रथम, आयांश द्वितीय एवं पंखुड़ी राज तृतीय स्थान पर रहे।


9–10 वर्ष वर्ग में दक्ष मोदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्लोक श्रीवास्तव द्वितीय एवं निकेत बिनजराजका तथा तक्ष संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। 11–13 वर्ष वर्ग में उत्कर्ष आनंद प्रथम, दिव्यांशु कुमार द्वितीय एवं यशवर्धन तृतीय स्थान पर रहे। 14–16 वर्ष वर्ग में कार्तिक कुमार प्रथम एवं रुद्र कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।



बालिका वर्ग में 6–8 वर्ष आयु वर्ग में हृदय अग्रवाल प्रथम, वान्या द्वितीय एवं अन्य तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 10–12 वर्ष वर्ग में ताशी ने प्रथम तथा आर्वी आनंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अकादमी के संस्थापक अरविंद कुमार ने किया। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर कोच प्रेरणा सागर एवं गीतांजलि पाठक ने भी बच्चों को मोमेंटो, सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।



















Be First to Comment