मुजफ्फरपुर स्पोर्ट्स फेस्टिवल के तीसरे सीजन में प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स, फुटबॉल और कबड्डी में खिलाड़ियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एथलेटिक्स में जंप इवेंट्स के दौरान अंडर-10 ब्रॉड जंप (बालक) में ज्ञान सरोवर के आदर्श कुमार ने 1.90 मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में क्राइस्ट ज्योति की अमृता कुमारी 1.75 मीटर के साथ विजेता रहीं।

अंडर-12 लॉन्ग जंप में बालक वर्ग में बिट्टू राज (R.U.M, ईस्ट धरमपुर) ने 3.47 मीटर और बालिका वर्ग में तनु श्री (क्राइस्ट ज्योति) ने 2.71 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीते। ट्रैक स्पर्धाओं में क्राइस्ट ज्योति स्कूल का दबदबा रहा, जहां शुभम कुमार और अमृता सुबोध रॉय ने अपने-अपने वर्ग की 50 मीटर स्प्रिंट जीती। अंडर-12 की 50 मीटर दौड़ में रितेश कुमार (सेंट जोसेफ) और साक्षी कुमारी (M.S. सकरी सरैया) प्रथम रहे।

वहीं, अंडर-16 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में वर्षा कुमारी (M.S. सकरी सरैया) ने 09.16 सेकंड के रिकॉर्ड समय के साथ जीत दर्ज की। फुटबॉल के मैदान पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। बालक वर्ग के पहले मैच में PM श्री KVS ने G.D. मदर को 1-0 से और दूसरे मैच में AIM प्रेप स्कूल ने डॉल्फिन स्कूल को 1-0 से पराजित किया।


दिन की सबसे बड़ी जीत मॉडर्न एजुकेशन सेंटर के नाम रही, जिसने माउंट लिटेरा स्कूल को 5-0 के भारी अंतर से हराया। बालिका वर्ग में शमा इंटरनेशनल स्कूल को सेंट माइकल स्कूल के खिलाफ वॉक-ओवर मिला, जिससे वे अगले दौर में पहुंच गईं।


कबड्डी (अंडर-14) स्पर्धा में G.D. मदर इंटरनेशनल स्कूल (GDMIS) का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। GDMIS की बालक टीम ने KVS सेकंड शिफ्ट को 28 अंकों के बड़े अंतर से मात दी। वहीं, उनकी बालिका टीम ने दोहरी सफलता हासिल करते हुए क्राइस्ट ज्योति को 47 अंकों से और M.S. रोहुआ को 1 अंक के रोमांचक अंतर से हराया।

बालक वर्ग के अन्य मैचों में ज्ञान सरोवर, क्राइस्ट ज्योति, किड्स कैंप स्कूल, PM श्री KVS, रेजोनेंस स्कूल, सेंट जोसेफ रामदयालु और द जैतपुर स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में किड्स कैंप स्कूल, साई मिलेनियम और M.S. हरपुर की टीमें भी विजयी रहीं।
























Be First to Comment