Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में खेल का महाकुंभ! संत जेवियर्स स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स 2026 का भव्य आगाज, 10 दिन तक गूंजेगा मैदान

मुजफ्फरपुर में खेल और उत्साह का जबरदस्त माहौल देखने को मिल रहा है। गौशाला रोड स्थित संत जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल में स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर एनुअल स्पोर्ट्स 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया।

13 मार्च से 23 मार्च तक चलने वाले इस खेल महोत्सव में स्कूल की गौशाला ब्रांच और किंडरगार्टन ब्रांच के सैकड़ों छात्र-छात्राएं पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त निदेशक अमोद कुमार दत्ता ने किया। इस मौके पर स्कूल की सभी शाखाओं के प्राचार्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर और रंग-बिरंगे गुब्बारों को आसमान में उड़ाकर खेल महोत्सव का विधिवत आगाज किया गया।

खेल प्रतियोगिता के दौरान मैदान में बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था। दौड़, लंबी कूद, शॉट पुट, तैराकी, कबड्डी और बास्केटबॉल जैसे कई खेलों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और शारीरिक-मानसिक विकास को बढ़ावा देना है।विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों और खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन करें और इस खेल महोत्सव को और भी यादगार बनाएं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from OTHER SPORTSMore posts in OTHER SPORTS »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *