Press "Enter" to skip to content

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे 11 प्रतिभावान खिलाड़ी

पूसा : राज्य स्तरीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए समस्तीपुर की टीम मुंगेर के लिए रवाना हो गई. मुंगेर जाने वाली टीम में सर्वाधिक 11 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन पूसा प्रखंड से ही किया गया है.

चयनित बालिका वर्ग के खिलाड़ियों में प्रीति कुमारी, स्नेहा कुमारी, श्वेता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, स्वीटी कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, वैष्णवी कुमारी एवं रूपा कुमारी शामिल हैं. इसके अलावे बालक वर्ग से चयनित खिलाड़ियों में आदित्य कुमार, हर्ष राज, समर कुमार, सत्यम कुमार, अंश राज, मो. फरहान, सूफियान, एहम कुमार, सार्थक कुमार शामिल हैं.

खेल प्रतियोगिता में बालक टीम से हरिओम कुमार कोच व सूरज कुमार टीम मैनेजर की भूमिका निभायेंगे. इसी तरह बालिका वर्ग के टीम से खेल प्रतियोगिता में कोमल कुमारी कोच व टीम मैनेजर की भूमिका चाहत परवीन निभायेंगी.

टीम की रवानगी के अवसर पर डायट पूसा के स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा व्याख्याता कुमार आदित्य, उच्च विद्यालय पूसा की प्रधानाध्यापक नूतन कुमारी, माधुरी कुमारी, नैना कुमारी एवं जिला खो-खो संघ की सचिव ज्योति श्रीवास्तव आदि मौजूद थी.

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की. व्याख्याता कुमार आदित्य ने बताया कि खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान एवं मुंगेर जिला खो-खो संघ के द्वारा आगामी 27 व 28 जनवरी को संत मैरी इंग्लिश स्कूल मुंगेर के परिसर में राज्य स्तरीय सब जूनियर खो-खो खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from OTHER SPORTSMore posts in OTHER SPORTS »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *