Press "Enter" to skip to content

खेलो इंडिया से जुड़ेंगे सरला श्रीवास युवा मंडल के सदस्य

सरला श्रीवास युवा मंडल की बैठक मंडल कार्यालय मालीघाट में अध्यक्ष सुमन कुमारी की अध्यक्षता में की गई. सुमन कुमारी ने बताया कि भारत को 2036 ओलंपिक तक एक वैश्विक खेल महाशक्ति बनाना है। यह नीति खेल को शिक्षा से जोड़कर, जमीनी स्तर पर प्रतिभा की पहचान, बुनियादी ढांचे के विकास और महिलाओं/दिव्यांगों के लिए समावेशन पर ध्यान केंद्रित करती है। भारत को एक स्वस्थ्य और अधिक महत्वाकांक्षी युवा पीढ़ी के साथ खेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। खेलो भारत नीति जिनका उद्देश्य भारत के खेल परिदृश्य में आमूल-चूल परिवर्तन लाना हैं.

संरक्षक कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने बताया कि खेल-एक जन आंदोलन, खेलों को सांस्कृतिक आधार बनाते हुए समुदायों को शारीरिक गतिविधियों में शामिल करने का प्रयास करती है।खेलो भारत नीति-2025, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप है, जो छात्रों और युवाओं में समग्र विकास और जीवन कौशल को प्रोत्‍साहन देने के लिए खेलों को शिक्षा के साथ एकीकृत करती है, जिससे शैक्षणिक और एथलेटिक उत्कृष्टता दोनों को बढ़ावा मिलता है।

सामाजिक कार्यकर्त्ता सोनू सरकार ने बताया कि खेलों और शारीरिक गतिविधि की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शारीरिक साक्षरता पहलू को लागू करना,भावी चैंपियनों को तैयार करने के लिए मज़बूत प्रतिभा पहचान और विकास प्रणाली विकसित करना,खेल प्रतिभा खोज और विकास गतिविधियों का विस्तार करना है।

मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार उप निदेशक सुश्री रश्मि सिंह ने बताया कि मेरा युवा भारत’ 15-29 वर्ष के युवाओं को सशक्त बनाने वाला एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह mybharat.gov.in के माध्यम से कौशल विकास, सामुदायिक सेवा (स्वयंसेवा), और मेंटरशिप के अवसर प्रदान करता है, ताकि 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार किया जा सके।

युवाओं को व्यावहारिक कौशल से लैस करना और उन्हें सामुदायिक विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना हैं.युवाओं के लिए (राष्ट्रीय युवा नीति के तहत)।युवा MY Bharat पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। यह मंच भारत के हर शहर और गाँव के युवाओं को अपनी रुचि के अनुसार करियर को नई दिशा देने के अवसर प्रदान करता हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सरला श्रीवास युवा मंडल के सचिव गोलू कुमार, सदस्य स्वेता यादव, माई भारत के चंदन कुमार मौजूद थे.  मेरा युवा भारत मुजफ्फरपुर के उप निदेशक सुश्री रश्मि सिंह के हाथों खेल किट मिलने पर सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष  ने आभार व्यक्त किया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from OTHER SPORTSMore posts in OTHER SPORTS »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *