Press "Enter" to skip to content

राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का कराया जा रहा निर्माण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता भारतीय टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित करने वाले वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रूपए का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 की भारत की जीत में उन्होंने अपनी महत्वूपर्ण भूमिका निभाई। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बने हैं। उनकी शुभकामना है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी इसी तरह से अच्छा क्रिकेट खेलते रहें और राज्य एवं देश का नाम रौशन करते रहें । सरकार उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है। खिलाड़ियों को सरकार प्रोत्साहित करते हुए उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही है।

कुमार ने कहा कि हम सब लोगों के लिए यह प्रसन्नता की बात है कि बिहार के बेटे वैभव सूर्यवंशी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं, वह उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from CricketMore posts in Cricket »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *