Press "Enter" to skip to content

‘काल’ बना सेप्टिक टैंक! जहरीली गैस से बाप-बेटे समेत 4 की मौत से कोहराम

बिहार के सीतामढ़ी जिले में घर के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस के संपर्क में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, यह घटना होली के दिन शाम छह बजे बोखरा थाना क्षेत्र के कुरहर गांव में हुई। मृतकों की पहचान राजीव सहनी (40),  और राजीव सहनी के 12 वर्षीय बेटे कृष्ण कुमार, रमेश सहनी (30) और नीरज सहनी (26) के रूप में हुई है।

बोखरा थाना के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया, ”ग्रामीणों के अनुसार सेप्टिक टैंक से निकलने वाली जहरीली गैस के कारण चारों लोग बेहोश हो गए थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।”

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इसी तरह की एक घटना वैशाली जिले में भी रविवार को हुई थी, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई थी।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *