बिहार के किशनगंज जिले में एक भयानक सड़क हादसे ने पूरा इलाका दहला दिया। यहां दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक में आग लग गई और उसमें फंसे चालक व सह चालक की जलकर मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना कोचाधामन थाना क्षेत्र के सपटिया बिशनपुर चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक लहसुन से लदा हुआ था और काफी तेज गति से चल रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।



टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्सों के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। इसके तुरंत बाद एक ट्रक में आग लगने से हालात और भयावह हो गए। दोनों ट्रक तेज रफ्तार में थे और चौक के समीप सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के साथ ही एक ट्रक से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते पूरे वाहन में फैल गईं।



















Be First to Comment