बिहार में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच राष्ट्रपति भवन ने सूबे के नए राज्यपाल के नाम पर मुहर लगा दी है। भारतीय सेना के दिग्गज रणनीतिकार और पूर्व सैन्य सचिव लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जनरल सैयद अता हसनैन को भारतीय सेना के सबसे विद्वान और रणनीतिक सैन्य अधिकारियों में गिना जाता है। 40 साल तक वर्दी की सेवा करने वाले हसनैन ने कश्मीर घाटी में 15वीं चिनार कोर की कमान संभाली थी। घाटी में तैनाती के दौरान उन्होंने बंदूक के बजाय ‘दिलों को जीतने’ की नीति अपनाई।



उन्होंने सुरक्षा अभियानों के साथ-साथ आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया, जिसे कश्मीर में शांति बहाली की दिशा में क्रांतिकारी कदम माना गया।
जनरल हसनैन की शैक्षणिक पृष्ठभूमि जितनी मजबूत है, उनका अनुभव उतना ही वैश्विक।



नैनीताल के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज से स्कूली शिक्षा और दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक किया। लंदन के ‘रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज’ से रक्षा रणनीतियों की पढ़ाई की। हवाई (USA) स्थित ‘एशिया पैसिफिक सेंटर फॉर सिक्योरिटी स्टडीज’ से वैश्विक सुरक्षा का प्रशिक्षण लिया।




















Be First to Comment