Press "Enter" to skip to content

बैंकों में हड़ताल का बड़ा असर, प्रभावित हुआ 50 हजार करोड़ का कारोबार

देशव्यापी बैंक हड़ताल के कारण मंगलवार को बिहार में बैंकिंग कार्य बाधित रहा और इस दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, ग्रामीण बैंकों और सहकारी बैंकों की सभी शाखाएं राज्य भर में बंद रहीं। ‘ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन’ के राष्ट्रीय सचिव डीएन त्रिवेदी ने बयान जारी कर कहा कि हड़ताल के कारण बिहार में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।

उन्होंने बताया कि वाणिज्यिक बैंकों, ग्रामीण बैंकों और सहकारी बैंकों की आठ हजार से अधिक शाखाओं में दिनभर कामकाज ठप रहा। त्रिवेदी ने कहा कि कुछ स्थानों पर निजी क्षेत्र के बैंक भी हड़ताल से प्रभावित रहे।

शहरों में हड़ताली बैंक कर्मचारियों ने रैलियां निकालीं, बैंकों के प्रशासनिक कार्यालयों के सामने प्रदर्शन किया और पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग के नारे लगाए।

राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि आज शाखा स्तर पर नकद लेनदेन, चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट बनाना और आरटीजीएस-एनईएफटी सेवाएं ठप रहीं।

चौथे शनिवार, रविवार और गणतंत्र दिवस की छुट्टी के कारण एटीएम से लगातार नकदी निकासी होने से कई एटीएम खाली हो गए, जिससे ग्राहकों को निजी बैंकों के एटीएम का सहारा लेना पड़ा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *