बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान में बकाया मजदूरी के विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा एक साथ 70 ब्राह्मण समुदाय के लोगों पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है।

राज्य के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने इस कानून के दुरुपयोग को लेकर अपनी ही सरकार के सिस्टम को कड़ी चेतावनी दी है।



स्वयं अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले अशोक चौधरी ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा: “SC/ST एक्ट या दहेज कानून जैसे कड़े प्रावधानों का अक्सर दुरुपयोग होता है।



ये कानून दलितों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने थे। यदि इनका गलत इस्तेमाल हुआ, तो समाज में दलितों के प्रति सहानुभूति समाप्त हो जाएगी और सामाजिक ताना-बाना बिखर जाएगा।”
















Be First to Comment