कहलगांव उत्तरवाहिनी गंगा तट स्थित बाबा बटेश्वरनाथ धाम, एलसीटी घाट, चारो धाम घाट आदि प्रमुख गंगा घाटों पर रविवार को गंगा स्नान के लिए व्रतियों की भीड़ लगी रही.

स्नानोपरांत व्रतियों ने मंदिरों में पूजा कर केला के पत्ते पर भगवान सूर्य नारायण को फल-फूल अर्घ्य निवेदित कर प्रसाद ग्रहण किया.



सहित्य वाचस्पति आचार्य रामजी मिश्र रंजन ने बताया कि आज सिंह नक्षत्र का रविवार है. धर्म शास्त्रों के अनुसार आज के दिन यह व्रत करने से व्रती को कंचन काया, आरोग्यता, पुत्र-पुत्रादि के साथ पूरे परिवार का कल्याण होता है. सुयश की प्राप्ति होती है.



आचार्य ने कहा कि भगवान भुवन भास्कर आरोग्यता के स्वामी हैं. पूजन करने से मनुष्य जीवन में राज सुख की प्राप्ति और धन धन्य की कमी दूर होती है.













































Be First to Comment