बिहार में मानसून अब सभी जिलों में एक्टिव हो गया है. राजधानी पटना में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं. इस बीच मौसम विभाग की ओर से 4 जिलों में अगले 2 से 3 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, पटना, नालंदा, वैशाली और समस्तीपुर में अगले कुछ में घंटों में बारिश की चेतावनी जारी की गई. इसके साथ ही इन सभी जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है.



अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा. अगले 2 दिनों तक बिहार के कई जिलों में भयंकर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल में भयंकर बारिश के साथ तेज हवा भी चलेगी.



वहीं, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, किशनगंज, अररिया और पूर्णिया में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही बिहार के कई अन्य जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.
















































Be First to Comment