नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जेन-जेड के उग्र प्रदर्शन का असर अब भारत-नेपाल रेल सेवा पर भी साफ दिखने लगा है. लगातार बढ़ती हिंसा और सुरक्षा को लेकर आशंका के बीच नेपाल रेलवे ने जयनगर-जनकपुरधाम रेल सेवा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है.

मंगलवार की सुबह तक परिचालन सामान्य था, लेकिन दोपहर बाद हालात बिगड़ते देख नेपाल रेलवे ने तत्काल प्रभाव से ट्रेनों का संचालन रोकने का आदेश जारी कर दिया. इसके बाद जयनगर स्टेशन पर खड़ी दोनों रैक को सुरक्षा के लिहाज से रोक दिया गया है ताकि किसी प्रकार की क्षति न हो.



नेपाल स्टेशन चीफ श्रवण मीणा ने जानकारी दी कि सुबह की ट्रेन समय पर गई और वापस भी लौटी, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद हालात को देखते हुए परिचालन को अनिश्चितकाल तक के लिए रोक दिया गया. उन्होंने बताया कि एक ट्रेन रैक पहले ही लौट चुकी है और दूसरी भी वापस लाई जा रही है.








































Be First to Comment