Press "Enter" to skip to content

बिहार में कोरोना की चौथी लहर! एक दिन में 200 से ज्यादा केस, पटना में सर्वाधिक 124 नए संक्रमित

बिहार में कोरोना संक्रमण का ग्राफ फिर तेजी से बढ़ने लगा है। मंगलवार को राज्य में 211 नए संक्रमित मिले। तीसरी लहर के बाद पहली बार यह आंकड़ा 200 के पार गया। इस दौरान दो मरीजों की मौ’त भी हुई।

जानकारों के मुताबिक बिहार में कोरोना की चौथी लहर ने दस्तक दे दी है। राजधानी पटना में संक्रमण ज्यादा फैल रहा है। मंगलवार को यहां 124 नए केस मिले। बेऊर जेल में 31 कैदी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

बिहार में मंगलवार को जांच के दौरान 211 नए संक्रमितों की पहचान हुई। वहीं दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राज्य में संक्रमण दर अभी 0.16 फीसदी है। बीते 24 घंटे के भीतर पटना में 124, मुजफ्फरपुर में 13, रोहतास में 11, भागलपुर में 10, बांका में 8, मुंगेर में 6, मधुबनी में 5 और दूसरे राज्यों से आए 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

वहीं, अरवल, गया, कैमूर, कटिहार, नालंदा, पूर्णिया, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीवान, सुपौल में 1-1,, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, किशनगंज में 2-2 और सहरसा में 3 नए संक्रमित पाए गए।

राजधानी पटना में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 520 हो गई है। इनमें से 14 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 506 लोग होम आइसोलेशन में हैं। पटना में 21 जून के बाद कोरोना के केस तेजी से बढ़े हैं। पीएमसीएच में भी मंगलवार को 15 संक्रमित मिले, इनमें से एक डॉक्टर और दो स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।

Share This Article
More from ARWALMore posts in ARWAL »
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BANKAMore posts in BANKA »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BHAGALPURMore posts in BHAGALPUR »
More from BHOJPURMore posts in BHOJPUR »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CHHAPRAMore posts in CHHAPRA »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from KISHANGANJMore posts in KISHANGANJ »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *