बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है और मौसम का मिजाज़ अचानक बदल चुका है। बीते 24 घंटों में रात का पारा 7.5°C तक नीचे पहुंच गया, वहीं visibility (दृश्यता) भी घटकर सिर्फ 450 मीटर रह गई। लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह ठंड अभी सिर्फ शुरुआत है।

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर की शुरुआत के साथ ही बिहार में Severe Cold Conditions दिखने लगेंगी। पहले सप्ताह से पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड शुरू होने की संभावना है, जो जनवरी तक बनी रह सकती है।


फिलहाल उत्तरी बिहार—पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और आसपास के इलाकों में तापमान और नीचे गिरने की आशंका है क्योंकि पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ेगी। बिहार मौसम सेवा केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के ज्यादातर इलाकों में Partly Cloudy Sky और Dry Weather की स्थिति बनी रहेगी।


उत्तरी जिलों में पछुआ हवा की रफ्तार 40 km/h तक पहुंच सकती है।अधिकतम तापमान 26°C–30°C, जबकि न्यूनतम तापमान 08°C–12°C के बीच रह सकता है। वातावरण में नमी बढ़ने से Fog Formation तेज़ हो रही है।









































Be First to Comment