Press "Enter" to skip to content

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के प्रावधान हुए अधिक सरल, सुगम और सहज

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के प्रावधान को अधिक सरल, सुगम एवं सहज बनाया गया है. इस योजना का लाभ छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक मिल सके, इसको लेकर मार्गदर्शिका में संशोधन किया गया है.

सरकार के संयुक्त सचिव अजित शरण ने कहा है कि इस योजना की शुरुआत दो अक्तूबर 2016 को किया गया था तथा एक सितंबर 2025 तक 392339 आवेदकों को अब तक 7887.92 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया है. शिक्षा विभाग के संकल्प के अनुसार बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की मार्गदर्शिका में कई संशोधन किया गया है.

इस योजना के अंतर्गत शिक्षा ऋण (शैक्षणिक शुल्क, जीवन यापन, पाठ सामग्री एवं लैपटॉप सहित) अधिकतम चार लाख तक के लिए चार प्रतिशत सरल ब्याज निश्चित थी, किंतु अब ब्याज रहित ऋण की राशि उपलब्ध करायी जायेगी.

इस योजना के तहत दो लाख रुपए तक राशि की वापस को अधिकतम 60 मासिक किस्तों (पांच वर्ष) से बढ़ाकर 84 किस्त अर्थात सात वर्ष कर दिया गया है, जबकि दो लाख से ऊपर के ऋण राशि को 84 मासिक किस्त से बढ़ाकर 120 मासिक किस्त में वापस किया जा सकेगा.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदक का पाठ्य-क्रम अवधि अथवा मासिक किस्त भुगतान की अवधि के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो भुगतान की गई दिन की संपूर्ण राशि ब्याज सहित माफ कर दी जाएगी, परंतु यदि मृत आवेदक, उसके सह आवेदक अथवा अभिभावक द्वारा मूलधन एवं ब्याज की राशि की जो किस्त जमा कर दिया गया है तो उसे अतिरिक्त मात्र अवशेष राशि को ही माफ किया जाएगा.

Share This Article
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from SHEOHARMore posts in SHEOHAR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *