बीआरएबीयू में अगले वर्ष से एमबीए में 120 सीटों पर नामांकन लिया जायेगा. पहले मैट के स्कोर के आधार पर नामांकन होगा. बची हुई सीटों पर विश्वविद्यालय ग्रुप डिस्कशन (जीडी) व पर्सनल इंटरव्यू (पीआइ) के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन करेगा.

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से कोर्स को स्वीकृति मिलने के बाद विवि ने इसका आर्डिनेंस रेगुलेशन तैयार किया है. अब इस कोर्स का संचालन सीबीसीएस मोड में होगा. इसे लागू करने के साथ ही कोर्स को भी अपडेट किया है.



एक साथ डुअल स्पेशिएलाइजेशन का लाभ छात्रों को मिलेगा. इससे छात्र-छात्राओं को एक साथ दो क्षेत्रों में विशेषज्ञता का सर्टिफिकेट मिलेगा. पहले वर्ष में किसी और पेपर से और दूसरे वर्ष में किसी और पेपर को मुख्य पेपर के रूप में रखा जा सकता है.



नये रेगुलेशन में इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग अनिवार्य किया गया है. इसके बाद छात्रों को एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करना होगा. इसके लिए 100 अंकों का निर्धारण किया गया है. अलग-अलग मद में फीस का निर्धारण किया गया है.




चार सेमेस्टर में छात्रों को कुल 1.10 लाख रुपये फी देना होगा. रेगुलेशन को विभिन्न निकायों से स्वीकृति दिलाने के बाद इसे राजभवन काे भेजा जायेगा. स्वीकृति मिलने के बाद इसमें शिक्षक व कर्मियों के पदों का सृजन होगा.











































Be First to Comment