पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को अगले दो से तीन घंटे के दौरान बिहार के 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया. अपने अलर्ट में मौसम विभाग ने बताया है कि इन जिलों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इस दौरान ठनका गिरने की भी संभावनाए है.

मौसम विभाग की तरफ से जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. उनमें सारण, पटना, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा और शेखपुरा का नाम शामिल है.



पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले छह दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश जारी रहेगी. इस दौरान कहीं मध्यम तो कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है.



किशनगंज और पश्चिम चंपारण जिलों के लिए बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर खुले क्षेत्रों में मोबाइल का उपयोग और बिना शेड के खड़े होने से बचने को कहा गया है.

























































Be First to Comment