Press "Enter" to skip to content

1.30 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का रिजल्ट जारी होगा

बीआरएबीयू स्नातक सत्र 2023-27 के तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट अगले सप्ताह जारी कर सकता है. कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद स्कैनिंग का कार्य अंतिम चरण में है. स्कैनिंग पूरी होते ही उसकी रिपोर्ट के आधार पर रिजल्ट की समीक्षा की जायेगी. पेंडिंग रिजल्ट व उसके कारण को देखने के बाद परिणाम जारी किया जा सकता है. इस परीक्षा में 1.30 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.

विवि से मिली जानकारी के अनुसार दर्जन भर से अधिक कॉलेजों ने अबतक प्रायोगिक परीक्षा व इंटरनल का अंक नहीं भेजा है. कॉलेजों को कहा है कि ससमय अंक नहीं भेजने की स्थिति में उनके काॅलेज को छाेड़कर अन्य का परिणाम जारी कर दिया जायेगा. इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे. करीब तीन महीने बीत जाने पर भी अबतक सभी कॉलेजों ने इंटरनल व प्रायोगिक परीक्षा का अंक उपलब्ध नहीं कराया है.

विवि की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर में इसका परिणाम 26 मई तक जारी करने की बात कही गयी थी, लेकिन इसके दो सप्ताह बाद भी विद्यार्थियों को परिणाम के लिए इंतजार करना पड़ रहा है.

इंटरनल व प्रायोगिक परीक्षा का अंक कॉलेजों से प्राप्त करने के लिए ही विवि की ओर से नयी व्यवस्था की गयी थी. इसके बाद भी कॉलेजों की ओर से समय से अंक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. इस कारण विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है.

पिछले महीने जारी की गयी प्रथम सेमेस्टर के रिजल्ट में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का रिजल्ट पेंडिंग हुआ है. परिणाम जारी होने के बाद भी कई कॉलेजाें ने अबतक अंक विवि को नहीं भेजा है.

Share This Article
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from KISHANGANJMore posts in KISHANGANJ »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SHEOHARMore posts in SHEOHAR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *