Press "Enter" to skip to content

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सेवा से बर्खास्त

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने फिलॉसफी के असिस्टेंट प्रोफेसर गौरी शंकर सोनी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. कुलपति के आदेश पर शुक्रवार को कुलसचिव की ओर से जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है, कि गौरी शंकर सोनी की बर्खास्तगी उनकी नियुक्ति की तिथि आठ सितंबर, 2024 से ही प्रभावी होगी.

जानकारी के अनुसार, गौरी शंकर सोनी का चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा आरक्षित श्रेणी के तहत हुआ था. हालांकि, आवेदन के समय उन्होंने जिस श्रेणी का दावा किया था, उसका वैध प्रमाण पत्र वे प्रस्तुत नहीं कर सके.

इस अनियमितता के सामने आने के बाद, आयोग ने 5 मई को ही उनके चयन को रद्द करते हुए विश्वविद्यालय को उन्हें सेवा से हटाने का आदेश दिया था. आयोग के इस निर्देश का पालन करते हुए, विश्वविद्यालय के कुलपति ने गौरी शंकर सोनी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का निर्णय लिया.

गौरी शंकर सोनी की नियुक्ति एमजेके कॉलेज, बेतिया में की गयी थी. इस मामले ने एक बार फिर नियुक्ति प्रक्रिया में प्रमाण पत्रों की सत्यता जांचने की आवश्यकता पर जोर दिया है.

Share This Article
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EAST CHAMPARANMore posts in EAST CHAMPARAN »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MOTIHARIMore posts in MOTIHARI »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from SHEOHARMore posts in SHEOHAR »
More from SITAMARHIMore posts in SITAMARHI »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from WEST CHAMPARANMore posts in WEST CHAMPARAN »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *