Press "Enter" to skip to content

हमें बिना वीजा पाकिस्तान जाने की अनुमति दी जाए!

पाकिस्तान के कराची में रहने वाले 5 वर्षीय अजान ने सपने में नहीं सोचा होगा कि उसे छुट्टियां खत्म होने से पहले अपने मुल्क लौटना होगा। लेकिन, सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि उसकी मां का वीजा पहले ही खत्म हो चुका है और रिन्यू नहीं हो पा रहा है।

ऐसे में मां-बेटे, दोनों ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें बिना वीजा पाकिस्तान जाने की अनुमति दी जाए। मीडिया से बातचीत में दिल्ली की रहने वाली सादिया अल्वी ने बताया कि उसके माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। वो अपने 5 साल के बेटे अजान और अपनी सास के साथ आई थीं।

पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसके बाद भारत आए सभी पाकिस्तानियों को तुरंत वापस लौटने के आदेश जारी हो गए। सादिया ने बताया कि उनके पास भारतीय वीजा है, जबकि उसके बेटे अजान का पाकिस्तानी वीजा है।

उनका वीजा खत्म हो चुका है, मैंने इसे रिन्यू कराने का प्रयास किया, लेकिन एंबेसी बंद मिली। सादिया ने अपील की कि उन्हें पाकिस्तान जाने की अनुमति दी जाए।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी वीजा पर रोक लगा दी है। साथ ही, देश आए पाकिस्तानियों से भी देश छोड़ने के लिए कहा है। इस फैसले का असर कई लोगों पर पड़ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स में इस खबर पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के हवाले से बताया गया है कि पाकिस्तान को जारी वीजा सेवाओं को निलंबित किया गया है, लेकिन यह निर्णय उन हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों पर लागू नहीं होता है, जो कि दीर्घकालिक वीजा पहले से जारी किए जा चुके हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from JAMMU & KASHMIRMore posts in JAMMU & KASHMIR »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PakistanMore posts in Pakistan »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *