पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में एक शॉपिंग प्लाजा में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई है। इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। राहत और बचाव कार्य के दौरान इमारत की एक ही दुकान से 30 शव बरामद किए गए, जिससे मौत का आंकड़ा अचानक बढ़ गया।

यह आग कराची के सद्दार इलाके में स्थित गुल शॉपिंग प्लाजा में लगी। आग की शुरुआत बेसमेंट से हुई, देखते ही देखते आग पूरी इमारत में फैल गई और फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने में करीब 36 घंटे लग गए।


गुल शॉपिंग प्लाजा एक थोक और खुदरा बाजार है, जहां बड़ी संख्या में दुकानदार, कर्मचारी और ग्राहक मौजूद रहते हैं।


कराची साउथ के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) असद रज़ा ने बताया कि मेजेनाइन फ्लोर पर स्थित एक दुकान ‘दुबई क्रॉकरी’ से 30 लोगों के शव बरामद किए गए।


उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि दुकानदार और ग्राहक आग से बचने के लिए दुकान के अंदर चले गए और शटर बंद कर लिया, लेकिन वे अंदर ही फंस गए।”

















Be First to Comment