Press "Enter" to skip to content

शादी समारोह में भीषण आत्मघाती हमला, ग़म में बदल गई खुशियां

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां के डेरा इस्माइल खान जिले में एक शादी समारोह के दौरान हुए भीषण आत्मघाती हमले में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह हमला शुक्रवार शाम को डेरा इस्माइल खान के कुरैशी मोड़ के पास स्थित एक घर में हुआ। जिस समय धमाका हुआ उस वक्त घर में शादी का जश्न चल रहा था और मेहमान ढोल की थाप पर नाच रहे थे। तभी एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया।

धमाका इतना जोरदार था कि कमरे की छत गिर गई जिससे मलबे के नीचे कई लोग दब गए। खबरों के अनुसार यह हमला शांति समिति के प्रमुख सदस्य नूर आलम महसूद के घर को निशाना बनाकर किया गया था।

मारे गए लोगों में एक प्रमुख नाम वहीदुल्लाह महसूद (जिगरी महसूद) का भी है जो शांति समिति के महत्वपूर्ण सदस्य थे। ये समितियां इलाके में आतंकवाद के खिलाफ स्थानीय स्तर पर काम करती हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने बताया कि मलबे से शवों और घायलों को निकालने के लिए आपदा राहत वाहनों और एंबुलेंस को तैनात किया गया है। घायलों को पास के जिला मुख्यालय अस्पताल (DHQ) में भर्ती कराया गया है जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में आपातकाल (इमरजेंसी) घोषित कर दी गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PakistanMore posts in Pakistan »
More from PoliceMore posts in Police »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *