बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने एक सनसनीखेज और विवादित फैसला लिया है। हाल ही में सऊदी अरब में एक कार्यक्रम के दौरान सलमान खान ने कथित तौर पर बलूचिस्तान को एक अलग देश बता दिया था जिससे पाकिस्तान की राजनीतिक व्यवस्था बुरी तरह नाराज़ हो गई।

इस बयान के बाद शहबाज़ सरकार ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए सलमान खान को पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी अधिनियम के तहत ‘आतंकवादी’ घोषित कर दिया है। इसी के साथ उनका नाम पाकिस्तान की ‘फोर्थ शेड्यूल’ लिस्ट में डाल दिया गया है।



पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी अधिनियम 1997 के तहत बनाई गई फोर्थ शेड्यूल सूची में उन लोगों को रखा जाता है जिन पर आतंकवादी या चरमपंथी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह होता है। इस सूची में शामिल होने वाले लोगों को पाकिस्तान की सीमाओं के अंदर कई प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता है। इन पर यात्रा प्रतिबंध लगता है इनकी संपत्ति जब्त की जा सकती है और ये कड़ी निगरानी में रहते हैं।



यह एक घरेलू कानूनी प्रावधान है जिसका अर्थ है कि यह सिर्फ पाकिस्तानी सीमाओं के अंदर ही लागू होता है। इस घोषणा के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान पुलिस भारतीय क्षेत्र में सलमान खान के खिलाफ कोई कार्रवाई कर सकती है?


कानून प्रवर्तन एजेंसियों का भारत में कोई अधिकार नहीं है। पाकिस्तान में ‘आतंकवादी’ घोषित किए जाने से उन्हें भारतीय क्षेत्र में कार्रवाई करने का अधिकार नहीं मिलता।
































Be First to Comment