संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।



यूपीएससी सीएसई 2024 परीक्षा में शक्ति दुबे ने टॉप किया है। रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद मार्कशीट जारी किए जाएंगे।


इस बार यूपीएससी सीएसई परीक्षा के लिए आयोजित इंटरव्यू 17 अप्रैल तक चले थे। इंटरव्यू राउंड की परीक्षा की शुरुआत 7 जनवरी 2025 से हुई थी। यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा (UPSC CSE Main Exam) में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी की ओर से सीएसई 2024 की भर्ती के तहत 1132 पद भरे जाएंगे। वहीं आज यूपीएससी ने फाइनल रिजल्ट (UPSC Final Result) जारी कर दिया है।


यूपीएससी की ओर से सीएसई 2024 की भर्ती के तहत 1132 पद भरे जाएंगे। वहीं आज यूपीएससी ने फाइनल रिजल्ट (UPSC Final Result) जारी कर दिया है।

टॉपर बने हैं ये:
शक्ति दुबे- 0240782
हर्षिता गोयल – 0101571
डोंगरे अर्चित पराग- 0867282
शाह मार्गी चिराग- 0108110
आकाश गर्ग- 0833621
कोमल पुनिया- 0818290
आयुषी बंसल- 6902167
राज कृष्ण झा- 6613295
आदित्य विक्रम अग्रवाल- 0849449
मयंक त्रिपाठी- 5400180























































Be First to Comment