भारत में शहरों के नाम भगवान, देवी-देवताओं, पीर-फकीर, राजा महाराजा और नवाबों के नाम पर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ शहरों के नाम राक्षसों के नाम पर भी हैं। आपको ऐसा पढ़ना थोड़ा अजीबोगरीब लग सकता है. लेकिन ये सच है।

गया शहर बिहार राज्य का प्रसिद्ध शहर है। इस शहर का धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों रूपों में महत्व है। माना जाता है कि गया का नाम गयासुर नाम के राक्षस पर रखा गया है।

एक कथा के अनुसार गयासुर को ब्रह्मा जी से आशीर्वाद मिला था। इसकी वजह से वह देवी-देवताओं से ज्यादा पवित्र हो गया। जो भी उसे देख और छू ले, उसके सारे पाप नष्ट हो जाते थे। इसकी वजह से ज्यादा मात्रा में राक्षस स्वर्ग पहुंचने लगे। इससे परेशान होकर भगवान विष्णु ने ब्रह्मा जी से यज्ञ के माध्यम से गयासुर की शरीर को मांग ली।



Be First to Comment