मॉनसून देश में फिर से एक्टिव हो गया है. खासकर उत्तर भारत में. उत्तर भारत इन दिनों मौसम की अधिक मार झेल रहा है. उत्तर भारत के विभिन्न राज्य बाढ़ की चपेट में हैं. फिर चाहे वह उत्तर प्रदेश हो या फिर दिल्ली-एनसीआर या पंजाब.

मौसम विभाग ने मंगलवार को सिक्किम और पश्चिम बंगाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, एमपी-यूपी सहित 18 राज्यों में बारिश येलो अलर्ट जारी किया गया है. किसी भी प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है.


राजस्थान में मानसून ने इस बार 108 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साल 1917 के बाद सबसे अधिक बारिश इस सीजन हुई है. राज्य के 63 फीसदी बांध फुल हाे गए हैं. जैसलमेर और बाड़मेर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.


राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, सिरोही और जालौर में सोमवार को जमकर बारिश हुई. जालौर में तेज बारिश की वजह से भारत माला एक्सप्रेस-वे पर कटाव हो गया और हाइवे का आधा हिस्सा बह गया है. डीग के एक गांव में दो मंजिला मकान ढह गया, जिसमें एक भाई-बहन की मौत हो गई. वहीं, मां सहित चार लोग घायल हो गए हैं.



















































Be First to Comment