Press "Enter" to skip to content

बिहार में सर्दी का सितम, 13 जिलों में कोल्ड-डे अलर्ट जारी

बिहार में सर्दी का सितम अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। पर्वतीय प्रदेश से आ रही उत्तरी पछुआ हवाओं से पटना सहित 26 जिलों में पारा दस डिग्री से नीचे चला गया है। पटना समेत 12 जिलों में मंगलवार के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकतर भाग में धूप न निकलने और पछुआ हवा का प्रभाव बढ़ने से भारी कनकनी की स्थिति है। सबसे ठंडा दिन गोपालगंज में जबकि सबसे ठंडी रात औरंगाबाद में रही। दरअसल, पूरे सूबे में सतह से 1.5 किमी ऊपर तक आठ से दस किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही उत्तरी पछुआ हवाओं से कनकनी बढ़ गई है। जिन बारह जिलों के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है उनमें पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, गोपालगंज, सीवान, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं।

Seeing The Severe Cold, Changes Were Made In School Timings, Patna DM  Issued Order, Read New Timings ANN | कड़ाके की ठंड देख स्कूल के समय में  किया गया बदलाव, पटना DM

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सूबे में कुछ जगहों पर 20 और 21 जनवरी को बारिश के आसार हैं। पर्वतीय प्रदेशों में इसका असर 18 जनवरी से दिखने लगेगा। दो दिन बाद सूबे के मौसम पर इसका असर पड़ेगा। जानकारी के अनुसार, सूबे में औरंबागाद सबसे ठंडा रहा। औरंगाबाद में न्यूनतम 4.2 डिग्री की गिरावट आई है। यहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री पर आ गया है। गया में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 7.3 डिग्री पर आ गया है। यहां पिछले 24 घंटों में 4.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दोनों जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात हैं।

ठंड का सितम: तोड़ा पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड, पटना में 7 डिग्री पार पहुंचा  पारा.

राज्य के 26 शहरों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे चला गया है। पिछले 24 घंटे में पटना में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री की गिरावट के साथ 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शेखपुरा में 4.1 डिग्री की गिरावट के साथ 7.2 डिग्री, बेगूसराय में 1.9 डिग्री गिरावट के साथ 8.5 डिग्री, पूसा में 1.6 डिग्री गिरकर 6.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

 

Share This Article
More from JEHANABADMore posts in JEHANABAD »
More from LAKHISARAIMore posts in LAKHISARAI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *