Press "Enter" to skip to content

पानी की बूंद के लिए भी तरसेगा पाकिस्तान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है.

उन्होंने कहा कि आतंकियों ने कायरतापूर्ण घटना को अंजाम दिया है. इस हमले से देश के लोग आक्रोशित हैं. देशवासियों के आक्रोश की भावना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूरी तरह से सहमत हैं.

इससे पहले जब पुलवामा में ऐसी घटना घटी थी, उस वक्त भी आतंकियों को और उनके आकाओं को केंद्र सरकार ने मुंह तोड़ जवाब दिया था.

चिराग पासवान ने आगे कहा, “मैं देशवासियों को यह आश्वस्त कराना चाहता हूं कि हमारे लोगों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा. आतंकियों और उनके आकाओं को अब बख्शा नहीं जाएगा. उनको उनकी ही भाषा में करारा जवाब दिया जाएगा.”

केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए कड़े फैसलों को लेकर उन्होंने कहा कि सिंधु जल संधि पर रोक लगाने का फैसला बहुत महत्वपूर्ण है. मुझे लगता है कि आने वाले समय में पाकिस्तान पानी की बूंद के लिए भी तरसेगा.

चिराग पासवान ने कहा कि हमारे देश की छह नदियों के पानी का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा, हम लोग उनके यहां देते थे. यह हमारी दोस्ती, इंसानियत और मानवता थी। लेकिन पाकिस्तान ने उसकी कद्र नहीं की.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PakistanMore posts in Pakistan »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *