Press "Enter" to skip to content

पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजें

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में अलर्ट जारी है। पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढ़-ढूंढ़कर वापस भेजा जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर राजस्थान, पंजाब, गुजरात, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों में सर्चिंग अभियान शुरू किया गया है।

यूपी में 1500 पाकिस्तानी नागिरक रह रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने सभी सीएम से आग्रह किया है कि अपने-अपने राज्यों में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजें।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीसा रद्द कर 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश जारी किया है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों से जुड़ी कैबिनेट कमेटी की बैठक में यह फैसला हुआ था।

अल्टीमेटम की मियाद पूरी होते ही गृहविभाग एक्शन मोड में आ गया है। सीसीएस की बैठक में 5 बड़े फैसले लिए गए थे। इसमें सिंधु जल संधि स्थगित करने का फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि, सिंधू जल संधि पाकिस्तानी की लाइफ लाइन मानी जाती है। खासकर पंजाब प्रांत की पूरी अर्थव्यवस्था सिंधी नदी के जल पर टिकी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from JAMMU & KASHMIRMore posts in JAMMU & KASHMIR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PakistanMore posts in Pakistan »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *