Press "Enter" to skip to content

भीषण गर्मी के बीच बिहार के लिए मिली राहत भरी खबर

बिहार में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया है कि 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बिहार के अधिकांश जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है.

इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक 26 अप्रैल तक पटना समेत राज्य के कई जिलों में गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा. दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहेंगी.

पटना, गया, चंपारण, सीवान, सारण, वैशाली, बेगूसराय, नालंदा जैसे जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने 27 और 28 अप्रैल को बिहार के सभी जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, मेघगर्जन, और वज्रपात की चेतावनी दी है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *